Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

22 Sep 2026, 11:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा कांठ मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं ने खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा निर्देशन में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप जूनियर बालिका वर्ग में यशी चौहान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, खुशी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, माधवी बिश्नोई ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया तो वहीं सीनियर वर्ग में कामाक्षी माहेश्वरी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हांसिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वहीं सीनियर बालक वर्ग में शौर्य बिश्नोई ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्यांश तथा 51 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव बिश्नोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। पदम सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी बिजनौर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर निशिकांत पाठक, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, सुंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीशचंद्र तिवारी, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीताम्बर सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Kheri22 Sep

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…

पूरी खबर पढ़ें →
मांगपत्र
Pratapgarh22 Sep

मांगपत्र

मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
Azamgarh22 Sep

आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदलियास के आसाराम ने 123 kg उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया
Bhilwara22 Sep

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदलियास के आसाराम ने 123 kg उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया

भीलवाड़ा ,उदलियास | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास के प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा शारीरिक शिक्षक राधेश्याम वैष्णव ओर टिम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!