Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया जब स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत BAMS छात्रों ने उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया जब स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत BAMS छात्रों ने उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत् - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया जब स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत BAMS छात्रों ने उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' का घेराव कर लिया। लखनऊ में आंदोलन के दौरान मंत्री द्वारा दिए गए एक सप्ताह के आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद भी मांग पूरी न होने से छात्र भारी आक्रोशित दिखे।

'आश्वासन के 10 दिन बीते, पर नहीं बढ़ा स्टाइपेंड'राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय (वाराणसी) के 2021 बैच के छात्र राजेश कुमार ने बताया कि जब छात्रों का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार लखनऊ में मंत्री जी से मिलने गया था, तब उन्होंने स्पष्ट रूप से एक हफ्ते का समय मांगा था। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर स्टाइपेंड बढ़ाने का ठोस प्रयास करेंगे।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से 10 दिनों तक इंतजार किया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। जब हाल ही में छात्रों ने पुनः लखनऊ में अपनी मांग रखी तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ऐसे में जब आयुष मंत्री वाराणसी स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पहुंचे, तो छात्रों ने उनसे अब तक की प्रगति और पुराने वादे को लेकर सीधे सवाल पूछेकोर्स के नाम में ही सर्जरी है, फिर योग्यता पर सवाल क्यों?'

आंदोलनरत छात्रों ने अपनी पैथी और योग्यता पर उठाए जा रहे सवालों पर भी गहरा ऐतराज जताया। छात्र प्रतिनिधि ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) के नाम में ही 'सर्जरी' शब्द शामिल है। आयुर्वेद के डॉक्टर एनोरेक्टल सर्जरीज (Anorectal Surgeries) सफलतापूर्वक करते हैं और अस्पतालों में पंचकर्म सेंटर चलाए जाते हैं, फिर भी उनकी योग्यता और स्टाइपेंड को लेकर उपेक्षात्मक रवैया क्यों अपनाया जा रहा है?मंत्री ने फिर दिया 6 से 7 दिनों का समय

घेराव के दौरान आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने छात्रों की बातें सुनने के बाद एक बार फिर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। मंत्री ने छात्रों से कहा कि वे उंगलियों पर 6 से 7 दिनों का समय गिनें और उन्हें जल्द ही स्टाइपेंड बढ़ोतरी को लेकर खुशखबरी मिलेगी।
वहीं, छात्रों का कहना है कि चिकित्सा पेशे की मर्यादा का पालन करते हुए वे पूरी तरह से अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यदि इस बार भी वादा पूरा नहीं हुआ तो वे अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!