Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Alwar

पिनान में 70वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

23 Sep 2026, 01:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पिनान में 70वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ - ALWAR, राजस्थान

*पिनान में 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*

पिनान (राजगढ़) विद्या बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिनान में 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल 17/19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ आज उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों के 301 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुकेश जी मीना, AC BEO एवं श्री उगेश कुमार, प्रधानाचार्य पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिनान, रहे। प्रतियोगिता के आयोजक/ निदेशक श्री परसादी लाल जी गुर्जर विद्या बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिनान ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में श्री पुखराज जी मुख्य निर्णायक एवं श्री विजेन्द्र सिंह जी की भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर श्री राजकुमार जी, श्री अमर चंद जी सहित विद्या बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
23 टीमों और 301 खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह और रोमांच का माहौल बना हुआ है। आगामी चार दिनों तक खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रतिभा का परिचय देंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ
Didwana-Kuchaman24 Sep

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ

डीडवाना-कुचामन, जिले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को लाडनूं दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी जारी* *जिला परिषद के सदस्यों, जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का हुआ निर्ध
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित
Didwana-Kuchaman24 Sep

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित

डीडवाना-कुचामन, जिले में राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू
Didwana-Kuchaman24 Sep

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित…

error: Content is protected !!