करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.
इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी, जिला करौली को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.
चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई।
जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी.
करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई। ए.सी.बी.
की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।
ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है, प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है
यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भीनमाल : श्रीमाली ब्राह्मणों की आदि उत्पत्ति स्थली भीनमाल में "श्रीमाली ब्राह्मण सर्वगौरव भवनम्" हेतु ऐतिहासिक राष्ट्रीय महाबैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आज 23 सितंबर बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मारवाड़ के महाकुंभ के रूप में विख्यात लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले का भाद्रपद शुक्ल…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरिया - रात का सन्नाटा गहराता है और गांव के आंगन में करम की हरी डाली के आसपास…
पूरी खबर पढ़ें →
सोजत सिटी : सोजत रोड में मुख्य बाजार मे दिन दहाडे युवक पर फायरिंग कर घायल कर दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।