नगर पालिका प्रशासन ने ‘विकास’ के नाम पर जनता के पैसे का किया सर्वनाश।

सोनभद्र,- हायडिल फिल्ड से लेकर कांशीराम आवास तक सड़क के किनारे 2 फीट ऊंची नाली , भाजपा सरकार और नगर पालिका पर करारा हमला करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा हाल ही में बनाई गई बेतुकी और विभत्स नाली निर्माण को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। पूर्व विधायक ने स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा कि कुछ महीनों पहले नगर पालिका द्वारा हायडिल फिल्ड से लेकर कांशीराम आवास तक चौड़ी सड़क के बगल में सड़क से लगभग 2 फीट ऊंची नाली का निर्माण करा दिया गया।
लेकिन निर्माण के महीनों बीत जाने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि इस नाली के पानी की निकासी कैसे होगी। भाजपा सरकार की कार्यशैली और नगर पालिका की मंशा पर कड़ा प्रहार करते हुए पूर्व विधायक ने कहा भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन को इतनी भी सूध (सुध) नहीं है कि अगर नाली का पानी सड़क पर बहाया जाएगा, तो क्या वह सड़क पर ही सूखने के लिए छोड़ा जाएगा?
समझ नहीं आता कि ऐसी हवाई नाली बनाने के पीछे इनकी मंशा क्या है? बिना किसी ड्रेनेज प्लान और तकनीकी सर्वे के 2 फीट ऊंची नाली खड़ी करके जनता के पैसे की खुली बर्बादी की गई है, और जमकर भ्रस्टाचार किया गया है, साथ ही पटरी को भी बर्बाद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जहाँ रोज सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, तथा राजस्व अधिकारी आवाजाही करते हैं, वहाँ नगर पालिका की इस घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार अधिकारियों की निगाह क्यों नही पड़ती। न केवल जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो रही है, बल्कि 2 फीट ऊंची नाली के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विकास का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि निर्माण के महीनों बाद भी किसी को जल निकासी की फिक्र नही है, और बिना परिक्षण के भुगतान भी हो गया जनता के टैक्स के लाखों रूपये बरबाद कर दिया गया। जल निकासी की समुचित वैज्ञानिक व्यवस्था करते हुए नाली का स्तर सड़क के समतल किया जाए और इस भ्रष्टाचार की ठोस विभागीय जाँच किया जाए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







