Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

भाजपा के दिनेश भट्ट बने उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर, 56 वोट मिले ,कांग्रेस प्रत्याशी को 32 वोटों से हराया

23 Sep 2026, 05:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा के दिनेश भट्ट बने उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर, 56 वोट मिले ,कांग्रेस प्रत्याशी को 32 वोटों से हराया - UDAIPUR, राजस्थान

उदयपुर: नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी की जीत के बाद अब डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के खाते में चला गया है. मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के दिनेश भट्ट ने 56 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले. इस तरह भट्ट ने मेघवाल को 32 वोटों के अंतर से हराया.
पार्टी में दिनेश भट्ट के साथ कविता जोशी और पंकज बोराणा के नाम भी चर्चा में रहे. बताया गया कि पार्टी स्तर पर पार्षदों की राय जानी गई. संख्या बल के लिहाज से भाजपा पार्षदों में अलग-अलग नामों को लेकर सहमति सामने आई, लेकिन अंत में वरिष्ठ नेताओं की पसंद के आधार पर दिनेश भट्ट के नाम पर मुहर लगी. इसके बाद भाजपा ने भट्ट को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया. प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी पार्षदों ने उनके समर्थन में मतदान किया और भट्ट को कुल 56 वोट मिले.

महापौर के लिए जीत का था दावा
दिनेश भट्ट का नाम महापौर के लिए चला था और पारस सिंघवी के नाम की घोषणा से पूर्व दिनेश भट्ट के महापौर बनना लगभग तय था। लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में पारस सिंघवी के नाम की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद जातीय समीकरण के अनुसार दिनेश भट्ट का उपमहापौर बनना तय हो गया था।
दिनेश भट्ट छह साल तक रहे हैं जिलाध्यक्ष
नवनिर्वाचित उप महापौर दिनेश भट्ट भाजपा से लम्बे समय से जुड़े रहे हैं और वे इससे पहले विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। दिनेश भट्ट शहर जिलाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके है और उनकी पहचान साफ सुथरी छवि वाले नेताओं में आती हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हे उप महापौर बनाकर उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों का पारितोषिक दिया है।
बहुमत के स्पष्ट आंकड़े के चलते दिनेश भट्ट की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी।

कांग्रेस ने मेघवाल पर जताया भरोसा: वहीं कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था. मेघवाल को 24 वोट मिले. परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर निगम परिसर में खुशी जताई और दिनेश भट्ट के समर्थन में नारे लगाए. इससे पहले महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी निर्वाचित हुए थे. अब महापौर और डिप्टी मेयर दोनों प्रमुख पद भाजपा के पास हैं. डिप्टी मेयर चुनाव के परिणाम के साथ नगर निगम के नए बोर्ड में भाजपा नेतृत्व की तस्वीर भी साफ हो गई है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश की राजनीति में सुगबुगाहट: देर रात सीएम मोहन यादव से मिले भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नए सियासी समीकरणों पर चर्चा?
मध्य प्रदेश की राजनीति में सुगबुगाहट: देर रात सीएम मोहन यादव से मिले भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नए सियासी समीकरणों पर चर्चा?
मध्य प्रदेश की राजनीति में सुगबुगाहट: देर रात सीएम मोहन यादव से मिले भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नए सियासी समीकरणों पर चर्चा?
जोधपुर शहर के वार्ड नं. 3 रंगीला मोहल्ले में गंदगी से भैरूजी तेरस पाटोत्सव पर संकट, स्थानीय लोगों ने लगाई गुहार
Jodhpur23 Sep

जोधपुर शहर के वार्ड नं. 3 रंगीला मोहल्ले में गंदगी से भैरूजी तेरस पाटोत्सव पर संकट, स्थानीय लोगों ने लगाई गुहार

जोधपुर। शहर के वार्ड नं. 3 रंगीला मोहल्ले स्थित प्राचीन भैरूजी मंदिर में कल 24 सितंबर गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!