Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

ललितपुर से दिल्ली तक गूंजी सफाई कर्मियों की आवाज – स्थायी नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

23 Sep 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ललितपुर से दिल्ली तक गूंजी सफाई कर्मियों की आवाज - स्थायी नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन। - LALITPUR, उत्तर प्रदेश

ललितपुर से दिल्ली तक गूंजी सफाई कर्मियों की आवाज – स्थायी नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) ने संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. भगवत प्रसाद मकवाना जी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि व राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया जिला महामंत्री मयंक बांगरेले द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2006 में नियुक्त हुए संविदा सफाई कर्मचारियों को 20 वर्ष हो चुके हैं, इसके बावजूद आज तक उन्हें नियमित/स्थायी नहीं किया गया।

जिसमें संघ ने 6 प्रमुख मांगें रखी।

1. 20 वर्षों की सेवा को देखते हुए 2006 में नियुक्त सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित/स्थायी किया जाये।

2. उत्तर प्रदेश की समस्त नगर निकायों में आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद कर सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित किया जाये।

3. संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक सदस्य को भरण-पोषण हेतु अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये।

4. सफाई कर्मचारी भर्ती में सिर्फ वाल्मीकि समाज के पुरुष व महिलाओं को ही लगाया जाये।

5. नगर पालिका परिषद ललितपुर में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के पद पर महिलाओं को नियुक्ति दी जाये।

6. वर्ष 2006 में 1 लाख स्थायी भर्ती की घोषणा हुई थी, तब 69 हजार की संविदा भर्ती हुई थी। अब 20 वर्षों में बढ़ी जनसंख्या व स्वच्छ भारत अभियान को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 2 लाख स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाये।

संघ ने मांग की है कि शासन-प्रशासन स्तर पर इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही की जाये।

ज्ञापन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि, राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी, प्रदेश सचिव मयंक बांगरेले,जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया, राजेश अग्रवाल, अखिलेश राठौर अन्य साथी मौजूद थे।

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा।

मांग – 2006 से काम कर रहे संविदा सफाई कर्मियों को 20 साल बाद स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद हो, मृतक आश्रित को अनुकम्पा नौकरी मिले और UP में 2 लाख स्थायी सफाई कर्मियों की नई भर्ती निकाली जाएं।

ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि, राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बाबरा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी. प्रदेश सचिव मयंक बांगरेले ,जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया, राजेश अग्रवाल, अखिलेश राठौर अन्य साथी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।
Bahraich23 Sep

बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद के दूरभाष मोo 9455746861 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझगवां प्रमोद पाल…

पूरी खबर पढ़ें →
रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
Chandrapur23 Sep

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष
Sonbhadra23 Sep

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 0.4…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!