अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बुधवार को थाना कोल्हुई का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सीओ फरेंदा ने व्यवस्थाओं परखी
कोल्हुई/ महराजगंज 23 सितंबर 2026
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बुधवार को थाना कोल्हुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क समेत थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को परखा। विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
सीओ फरेंदा ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्रवाई करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव और मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के व्यवस्थित रखरखाव व नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर रात्रि गश्त, प्रभावी चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोल्हुई सहित थाने के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsनाशिक जिल्ह्यात नाशिकचा राज्याची जाहिरात एमजी रोड वकीलवाडी स्तंभ
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ, 23 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ में बुधवार को ‘भारत टैक्सी’ सेवा और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच सार्वजनिक क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पोकरण रोड़ से पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव जी के समाधि स्थल…
पूरी खबर पढ़ें →
नागौर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी नागौर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री चेनाराम,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।