आज लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती में श्रद्धेय गुरुदेव परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित 51वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन एवं 'संवाद – कर्तृत्व पुरस्कार से’ समारोह में सहभागिता कर परम पूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी का श्रवण करने तथा उनका आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रदान किए गए आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से अभिभूत एवं गौरवान्वित हूं। इस आत्मीय सम्मान के लिए तेरापंथ महिला मंडल की सभी बहनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की सशक्त आधारशिला हैं। उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिभा को अवसर एवं सम्मान देकर ही सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। पूज्य गुरुदेव के आशीर्वचनों से प्राप्त प्रेरणा को जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ाऊंगी।
कार्यक्रम में श्रद्धेय युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी, श्रद्धेय साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा जी, मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा जी, श्रीमती सोनाली जैन जी, श्रीमती कनक बारमेचा जी, महामंत्री श्रीमती रचना जी, भाजपा नागौर देहात जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ जी, लाडनूं विधायक प्रत्याशी श्री करणी सिंह जी, डीडवाना विधायक प्रत्याशी श्री जितेंद्र सिंह जी, मंडल की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पधारी मातृशक्ति उपस्थित रहीं।