Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ujjain

नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद

24 Sep 2026, 10:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद - उज्जैन, मध्य प्रदेश

नागदा। नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उज्जैन पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष चेतन पाटीदार के नेतृत्व में नागदा-खाचरौद क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चेतन प्रेमनारायण यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
चेतन प्रेमनारायण यादव वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से यादव को आगामी चुनाव में उज्जैन दक्षिण से आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर नागदा-खाचरौद से पहुंचे कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चेतन प्रेमनारायण यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें।
Mahrajganj24 Sep

जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!