Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ujjain

नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प।

24 Sep 2026, 10:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प। - उज्जैन, मध्य प्रदेश

नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल झूलनी एकादशी के अवसर पर नगर पालिका परिषद नागदा के तत्वावधान में शहर के युवाओं ने महावीर भवन, शेषशायी चौक के सामने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित ‘विकसित भारत’ के संकल्प को विषय बनाया। कलाकारों ने अलग-अलग पात्रों और संवादों के माध्यम से योजनाओं से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान अभिनय और संवाद के जरिए योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

युवा कलाकारों ने बांधा समां

नुक्कड़ नाटक में शुभम प्रजापत, प्रतिभा दायमा, सिमरन शेख, चंचल मीणा, देविका बिलवाल, चंचल साहनी, दीपिका घोषर्य, निकिता कुशवाहा, तुषार पांचाल एवं विकास गुर्जर ने अभिनय किया। नाटक का निर्माण एवं निर्देशन मयंक शर्मा ने किया, जबकि संचालन सुबोध स्वामी ने किया। युवाओं की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला महामंत्री राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत, उपाध्यक्ष बबिता रघुवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं शहरवासी मौजूद रहे।

कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद नागदा की ओर से नुक्कड़ नाटक में शामिल युवा कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों के अनुसार, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी

आमजन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच योजनाओं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़े संदेश को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें।
Mahrajganj24 Sep

जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!