Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न - PALI, राजस्थान

70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
पाली। 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हंस वाहिनी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के सानिध्य में बांगड़ कॉलेज स्केटिंग मैदान पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान 500 मीटर, 1000 मीटर, 2000 मीटर एवं 1 लैप की विभिन्न रेस आयोजित की गईं।

इन प्रतियोगिताओं में क्वाड एवं इनलाइन स्केट्स वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण दाधीच ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 120 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

इस बार प्रतियोगिता में बालिकाओं की संख्या अधिक रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पाली जिला रोलर स्केटिंग संघ के सचिव एवं कोच अजय शर्मा, शारीरिक शिक्षक दिग्विजय सिंह, तरुण शर्मा, संजय दाधीच, मोहम्मद हाशमी, करण सिंह, गोविन्द सिंह, नथमल जी, ओमप्रकाश जी एवं महेंद्र जी शर्मा सहित विभिन्न शारीरिक शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उपलब्ध मेडिकल किट -कोच अजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की ओर से प्रतिदिन पीने के पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही अभिभावकों के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई।

गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान समय-समय पर ब्रेक दिया गया। सभी रेस प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पूर्ण करवाई गईं।

विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar25 Sep

सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट

पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर सूमर। ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी…

पूरी खबर पढ़ें →
सेल्यूट तिरंगा द्वारा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की पहल, 21 से 28 अक्टूबर तक मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में होगी STCL Season-1
Chittorgarh25 Sep

सेल्यूट तिरंगा द्वारा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की पहल, 21 से 28 अक्टूबर तक मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में होगी STCL Season-1

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू बेगू / उदयपुर। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा द्वारा गुरुवार, 24 सितंबर को उदयपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi24 Sep

विकसित भारत जनसेवा अभियान फलोदी मै 26से 28गिरदावर सर्किल शिवर 22 विभाग देंगे सेवाएं

विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देवयांसी पुरोहित ने जीता सिल्वर मेडल
Jodhpur24 Sep

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देवयांसी पुरोहित ने जीता सिल्वर मेडल

जोधपुर : 70वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्री सोहनलाल मनिहार सी.से. स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!