Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मां दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना बरामद

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना बरामद - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

मां दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना बरामद

भभुआ/कैमूर। मंगलवार की अर्धरात्रि भभुआ शहर के दक्षिण मोहल्ला स्थित मां दुर्गा मंदिर में हुई लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर भभुआ थाना पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मंदिर से चोरी किए गए सोने के आभूषणों को गलाने के बाद तैयार किया गया सोना भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर में चोरी के बाद मामले की जांच के दौरान सबसे पहले शक के आधार पर एक नशेड़ी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया। इसके बाद पुलिस सोनू अंसारी और सोनार राजा राम तक पहुंची।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनू अंसारी, वार्ड संख्या 22, भभुआ और राजा राम, वार्ड संख्या 27 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोनू अंसारी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जांच में मंदिर से आभूषण चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

चोरी के आभूषण सोनार के पास पहुंचाए गए

पुलिस जांच में सामने आया कि मंदिर से चोरी किए गए सोने के आभूषणों को पहचान छिपाने के उद्देश्य से गलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस के अनुसार, चोरी का सोना स्थानीय सोनार राजा राम के यहां ले जाकर गलाया गया।

पुलिस ने राजा राम को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से गलाया हुआ सोना बरामद किया है। अब पुलिस बरामद सोने की मात्रा और मंदिर से चोरी हुए आभूषणों के बीच संबंध की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना में और कितने लोग शामिल थे तथा चोरी के अन्य सामान का क्या हुआ।

मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*
Dhar26 Sep

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ
Bhind26 Sep

क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

भिंड -गोरमी के अक्लोनी गांव में लगभग 2.16करोड रुपए से बने आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!