Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

डाक बंगला शाहाबाद के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डाक बंगला शाहाबाद के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन - HARDOI, उत्तर प्रदेश

डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन

हरदोई के शाहाबाद कस्बे में डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन को लेकर वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वाहन मालिकों ने एआरटीओ हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर डाक बंगला के सामने प्राइवेट गाड़ियों से सवारियां ढोने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे टैक्स और परमिट के नियमों का पालन कर संचालित होने वाले वाहन चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
वीओ —
शाहाबाद के डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन को लेकर वाहन मालिकों ने एआरटीओ हरदोई को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता वाहन मालिक चांद खान का आरोप है कि डाक बंगला के सामने प्राइवेट गाड़ियां खड़ी करके सवारियां बैठाई जाती हैं और उन्हें महुआटोला समेत अन्य स्थानों तक ले जाया जाता है।
वाहन मालिकों का कहना है कि वह टैक्स और परमिट समेत परिवहन विभाग के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों से सवारियां ढोए जाने के कारण उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से परिवहन विभाग से मामले की जांच कराने और नियमों के विपरीत संचालित हो रही गाड़ियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वाहन मालिकों का कहना है कि यदि इस तरह का संचालन जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बाइट — चांद खान, गाड़ी मालिक
वीओ —
फिलहाल वाहन मालिकों ने एआरटीओ हरदोई से मामले का संज्ञान लेकर शाहाबाद डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
एंड लाइन —
अब देखना होगा कि वाहन मालिकों की शिकायत पर परिवहन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*
Dhar26 Sep

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ
Bhind26 Sep

क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

भिंड -गोरमी के अक्लोनी गांव में लगभग 2.16करोड रुपए से बने आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!