Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

एनएच-39 पर चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत

25 Sep 2026, 11:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनएच-39 पर चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

हादसे के बाद चेचिस लेकर निकला चालक, रेलवे गेट नंबर-50 पर ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-39 पर मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेचिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया, जिसे बाद में रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-50 के पास ग्रामीणों की मदद से रोककर पकड़ लिया गया।
कोलिन्डूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि चेचिस और मोटरसाइकिल दोनों विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। वह सड़क किनारे अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच चेचिस चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-50 पर चेचिस को रोककर पकड़ लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चेचिस चालक प्रिंस कुमार के अनुसार, मोटरसाइकिल पहले एक कार से टकराई और इसके बाद चेचिस के पिछले पहिये की ओर जा घुसी, जिसके चलते वह वाहन की चपेट में आ गई।
मृतक की पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी भवनाथपुर के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को विंढमगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे पर सावधानी बरतने की अपील
सड़क हादसे के मद्देनजर वाहन चालकों से हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने, पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने, खतरनाक ढंग से ओवरटेकिंग से बचने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*
Dhar26 Sep

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ
Bhind26 Sep

क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अक्लोनी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

भिंड -गोरमी के अक्लोनी गांव में लगभग 2.16करोड रुपए से बने आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!