Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*

25 Sep 2026, 02:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग* - सतना, मध्य प्रदेश

*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने के बावजूद लोग सुबह से गैस लेने के लिए कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि *एजेंसी में डबल काउंटर और टोकन सिस्टम* लागू किया जाए। साथ ही गैस की कम से कम दो गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, जिससे भीड़ कम हो और उपभोक्ताओं के समय की बचत हो सके।

*ब्लैक में गैस बिक्री का आरोप*

कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि *गैस सिलेंडरों की कथित रूप से 1500 से 2000 रुपये तक में ब्लैक* में बिक्री की जा रही है। उनका कहना है कि बुकिंग और कापियां जमा होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं का नंबर नहीं आता, जबकि होटल संचालकों को अधिक कीमत पर सिलेंडर दिए जाने की बात कही जा रही है।

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

*शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग*

उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाने से आम परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था की निगरानी कराने, पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने तथा डबल काउंटर और टोकन व्यवस्था जल्द लागू कराने की मांग की है।

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़*
*रिपोर्टर – प्रवीण कुमार प्रजापति*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड
Kurukshetra25 Sep

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनिया के सोलर पार्क से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते कलेक्टर ने 120 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क का किया निरीक्षण, सूर्य मित्र व टेक्नीशियन प्रशिक्षण की कार्ययोजना बन
Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली
Kurukshetra25 Sep

Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
Kurukshetra25 Sep

हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क –…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!