Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।

25 Sep 2026, 07:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। - LALITPUR, उत्तर प्रदेश

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।

महरौनी– नाराहट मार्ग पर स्थित जामनी नदी पर बने कुजान पुल के पास गुरुवार को तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहा पेट्रोल से भरा टैंकर पानी के बहाव में बह गया। हादसे में टैंकर चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि पेट्रोल टैंकर अभी भी नदी के तेज बहाव के बीच फंसा हुआ है।बताया गया कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ईंधन से भरा टैंकर रिपटे से निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर टैंकर बहने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक-परिचालक ने किसी तरह टैंकर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज बहाव के बीच पेट्रोल टैंकर के फंसे होने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।महरौनी– नाराहट मार्ग पर कुजान नदी का यह निचला रिपटा बारिश के मौसम में क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस मार्ग से जुड़े ग्रामों के राहगीरों का तहसील मुख्यालय महरौनी से संपर्क प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष में करीब चार माह तक उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मार्ग बाधित होने पर ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने कुजान नदी पर सुरक्षित एवं स्थायी आवागमन की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन
Bahraich25 Sep

SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत
Hardoi25 Sep

शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत

🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…

पूरी खबर पढ़ें →
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
Hardoi25 Sep

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa25 Sep

यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!