Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalandhar

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू - JALANDHAR, पंजाब

जालंधर 25 सितंबर 2026 (परमिंदर सिंह )पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान, जालंधर स्थित एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के अधिकारियों के साथ अपनी कथित जान-पहचान के माध्यम से शिकायतकर्ता का पासपोर्ट जल्दी जारी करवाने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कंडोला खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसकी पुलिस वेरिफिकेशन पूरी हो गई थी।

जब वह मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय जालंधर पहुंची तो संबंधित कर्मचारी ने बताया कि पासपोर्ट संबंधी उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अभी पूरी नहीं हुई है। जब वह पासपोर्ट कार्यालय से बाहर आई तो दो निजी पासपोर्ट एजेंटों, एन.पी.

सिंह और हरदीप कौर ने पासपोर्ट कार्यालय के निकट स्थित एक बूथ के बाहर उससे संपर्क किया। उन्होंने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन के बिना जल्द पासपोर्ट जारी करवाने के बदले 35,000 रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग संबंधी हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहती थी, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया।

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। दूसरे आरोपी नरेंद्र पाल सिंह उर्फ एन.पी.

की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इसके अलावा, आगे की जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

इस संबंधी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*
Kanpur Nagar26 Sep

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…

पूरी खबर पढ़ें →
खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kheri26 Sep

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…

पूरी खबर पढ़ें →
धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Kheri26 Sep

धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…

पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
Hardoi26 Sep

शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें

📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!