Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बानौड़ा विद्यालय के बच्चो ने फिर लहराया परचम, कुश्ती में लगातार चौथी बार जिला चैंपियन

26 Sep 2026, 03:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बानौड़ा विद्यालय के बच्चो ने फिर लहराया परचम, कुश्ती में लगातार चौथी बार जिला चैंपियन - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगूं। 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्राथमिक विद्यालयी (14 वर्ष) छात्र-छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानौड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में जिला स्तर पर लगातार चौथी बार चैंपियनशिप जीतकर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया।

23 से 26 सितंबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कार द स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में बानौड़ा विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता में पिंस गुर्जर ने 57 किलोग्राम, अंकित बंजारा ने 38 किलोग्राम, साहिल बंजारा ने 42 किलोग्राम, हर्षणा गुर्जर ने 36 किलोग्राम तथा पायल बंजारा ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं आदित्य बंजारा 35 किलोग्राम, किशन रेगर 48 किलोग्राम, कविता बैरागी 39 किलोग्राम और अनिता बंजारा 46 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने में सफल रहे। 52 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मराज गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस प्रकार विद्यालय के कुल 10 छात्र-छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चैंपियनशिप जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीईईओ अयनगर डॉ. भवानीशंकर कोली, स्थानीय विद्यालय संस्था प्रधान गोपाललाल शर्मा, समस्त स्टाफ, पार्षद नारुलाल गुजर,पूर्व सरपंच भागुतालाल गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, टीम कोच चन्द्रकला चौधरी, हेमंत कुमार मित्तल सहित ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह जानकारी स्थानीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका चन्द्रकला चौधरी ने दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पादूकलां में गणेश उत्सव की झांकियों पर पुष्पवर्षा, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Nagaur26 Sep

पादूकलां में गणेश उत्सव की झांकियों पर पुष्पवर्षा, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

पादूकलां। मंसूरी वेलफेयर सोसायटी तैली 53 गोत्र, 84 खेड़ा मारवाड़-मेड़ता पट्टी के अध्यक्ष अहसान अली सोलंकी के नेतृत्व…

पूरी खबर पढ़ें →
दस दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ समापन, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य विसर्जन यात्रा
Chittorgarh26 Sep

दस दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ समापन, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य विसर्जन यात्रा

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर में शुक्रवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन का पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में दो अलग-अलग हादसों में युवक और युवती की मौत राजगढ़ तालाब में गणपति विसर्जन के दौरान डूबा युवक, खेत में जहरीले जानवर के काटने से 19 वर्षीय युवती की मौत
राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन
Chittorgarh26 Sep

राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / राजगढ़। संकुल केंद्र राजगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के द्वितीय…

पूरी खबर पढ़ें →
* चंद्रपुर में मनपा और जिला स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता संपन्न*
Chandrapur26 Sep

* चंद्रपुर में मनपा और जिला स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता संपन्न*

क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय एवं जिला क्रीड़ा परिषद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur26 Sep

सिवाची गेट बकरा मंडी पर पानी को लेकर जनता परेशान, नही पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारी

जोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!