Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalandhar

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन - JALANDHAR, पंजाब

जालंधर, 26 सितंबर (परमिंदर सिंह ) : शिक्षा के क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत वाले नए विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया । इन प्रोजेक्टों में सरकारी प्राईमरी स्कूल, आबादपुरा में 10 लाख रुपये और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आबादपुरा में 5 लाख रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पूर्ण नवीनीकरण और इमारतों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए अति-आधुनिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए इंटरैक्टिव एलसीडी स्क्रीन से लैस स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं शुरू की गई है। सरकारी स्कूलों के उच्च-योग्यता प्राप्त और अनुभवी शिक्षकों की बात करते हुए श्री भगत ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उन्हें सरकारी संस्थानों में दाखिल करवाएं। उन्होंने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ अभियान के तहत पूरे राज्य में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने तथा कल्याण प्रोग्रामों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के कोऑर्डिनेटर संजीव भगत ने पूरे राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर पहल शुरू करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन ठोस कदमों से शैक्षिक ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, कक्षाएं आधुनिक तकनीक से लैस होंगी और पूरे राज्य में छात्रों के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सोनिया धवन, हेड टीचर नरेंद्रजीत कौर, गुरनाम सिंह, चेयरपर्सन एस.एम.सी. कमेटी मोनिका बत्रा, सुषमा भगत, राज सभरवाल, राज कुमार, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह, मनमोहन, प्रवीण बाला, करन सेतिया, अनुज और अन्य भी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील
Moradabad20 Oct

कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील

कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां
Azamgarh19 Oct

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से…

पूरी खबर पढ़ें →
सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी
Haridwar19 Oct

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी

भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!