Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान

26 Sep 2026, 09:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान - UDAIPUR, राजस्थान

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत

## मेगटिया कलां में स्व. अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव पर भव्य प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह

**घासा (मेवाड़)।** निकटवर्ती ग्राम मेगटिया कलां (बडियार मंडल) में शनिवार को स्वर्गीय अंबाबाई वैष्णव के प्रथम श्राद्धोत्सव के अवसर पर वैष्णव समाज प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मेगटिया परिवार द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं सलूंबर जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में रोकड़िया हनुमानजी के महामंडलेश्वर मुनि महाराज तथा सेवत्री से पधारे लक्ष्मणदासजी महाराज अग्रावत का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

अपने आशीर्वचनों में संतों ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता किसी भी समाज की उन्नति के मूल आधार हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से युवाओं में नई प्रेरणा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का उत्साह जागृत होता है, जिससे समाज का गौरव बढ़ता है।

समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, स्कूल बैग, वैष्णव साहित्य, पानी की बोतल, पेन, डायरी तथा प्रशंसा पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इसके अलावा समाज सेवा, चिकित्सा, पत्रकारिता, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों, चिकित्सकों, मीडियाकर्मियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र, वैष्णव सरिता, माला, साफा एवं ऊपरना भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं सलूंबर जिलों सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। मेगटिया परिवार की ओर से पधारे संतों, महंतों, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुरली वैष्णव कोठारिया ने किया तथा रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा के निर्देशन में समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। अंत में मेगटिया परिवार ने सभी संतों, अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
सेवा संकल्प अभियान के तहत कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में किया गया वृक्षारोपण
Balaghat26 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में किया गया वृक्षारोपण

जिला संवाददाता -नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 26 सितंबर 2026। शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर में पुलिस का महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान
Dholpur26 Sep

धौलपुर में पुलिस का महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान

धौलपुर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया
Sagar26 Sep

आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, सम्मान और सहभागिता…

पूरी खबर पढ़ें →
मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Sagar26 Sep

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण में सुरेंद्र सिंह रहे अव्वल जिला स्तरीय भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र; पात्र टॉपर विद्यार्
error: Content is protected !!