Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण।

27 Sep 2026, 09:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण। बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना से मिल रहे पेयजल की गुणवत्ता का लिया जायजा ग्रामीणों से संवाद कर शुद्ध पेयजल के सदुपयोग एवं नियमित शुल्क भुगतान के लिए किया प्रेरित।

नवम्बर अंत तक शेष कार्य पूर्ण कर सभी ग्रामीणों को नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली:  जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा का भ्रमण कर बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्रामीणों के घरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री बैनल ने ग्रामीण सावित्री देवी के घर पहुंचकर नल के माध्यम से प्राप्त हो रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर योजना से मिल रहे पेयजल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने योजना के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कलेक्टर ग्रामीणों को नल-जल योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले पेयजल के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा जल स्वच्छ एवं पेयजल के रूप में उपयोग योग्य है।

घर-घर नल के माध्यम से नियमित जल उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा निर्धारित जल शुल्क नियमित रूप से जमा करने का आग्रह किया, जिससे जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू एवं निरंतर बनी रहे।

कलेक्टर ने जल निगम के महाप्रबंधक श्री पंकज वाधवानी को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत घरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल का नियमित रूप से परीक्षण कराया जाए। ग्राम पानी समितियों के माध्यम से बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को जल प्रदाय योजना की जानकारी दी जाए तथा पेयजल से संबंधित भ्रांतियों एवं मिथकों को दूर करने के लिए प्रभावी जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।

उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर पानी समितियों का पुनर्गठन कर आईईसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल के सदुपयोग एवं निर्धारित शुल्क के नियमित भुगतान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे मजरों-टोलों का सर्वे कराया जाए, जो अभी तक जल प्रदाय योजना से शामिल नहीं हैं और पात्रता के अनुसार उन्हें भी योजना में शामिल किया जाए।

उन्होंने बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के शेष कार्यों को नवम्बर माह के अंत तक पूर्ण करने तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर जल की गुणवत्ता की जांच करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होता रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!