जिला स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप जीतने वाले बाल पहलवानों का हुआ भव्य सम्मान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगू /. बानोड़ा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानोड़ा के बाल पहलवानों द्वारा लगातार जिला स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों का अतिथियों एवं विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गरिमा शर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र आंचलिया ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता धाकड़ एवं पार्षद जयनगर नारूलाल गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन पीईईओ डॉ. भवानी शंकर कोली तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानोड़ा के संस्था प्रधान श्री गोपाल लाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगातार जिला स्तर पर कुश्ती में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बाल पहलवानों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पहनाकर तथा शील्ड एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी अतिथियों के समक्ष रखा गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयनगर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानोड़ा में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अतिथियों को प्रार्थना-पत्र सौंपकर सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई।
कार्यक्रम के अंत में श्री नंदलाल कुमावत, उप प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयनगर ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन श्री रामलाल धाकड़ ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विजेता पहलवानों के सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







