लापरवाही पर एक्शन: संभागायुक्त ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोटरमोहित दांगी की रिपोर्ट- निवाड़ी-लापरवाही पर एक्शन: संभागायुक्त ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
संभागायुक्त सागर श्री दिलीप कुमार ने अपने निवाड़ी प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कामकाज में गंभीर उदासीनता और अनियमितताएं पाए जाने पर संभागायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
विभागीय निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) निवाड़ी श्री विकास गुप्ता के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला-बाल विकास के संवेदनशील कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय पर और पारदर्शिता के साथ मैदानी स्तर पर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की घटना* *आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।