गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के पास तक लगभग 1.5 किलोमीटर मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से गड्ढों और कीचड़ के कारण बदहाल है। यह मार्ग पिपरा, सिरसिया, परही एवं मधुपुर सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर दिनांक 28 सितंबर, सोमवार को दोपहर 1 बजे ग्राम बसवा में स्थानीय महिला-पुरुषों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी श्री विवेक सिंह पटेल ने किया।
इस अवसर पर श्री विवेक सिंह पटेल ने कहा कि गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार है। गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं तथा मरीजों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधि तत्काल सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
वहीं समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष श्री इं. अजीत कुमार मौर्य ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों की गंभीर समस्या है। शासन-प्रशासन को ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
अलोक यादव, अखिलेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, छोटू यादव, विशेष सिंह यादव, भोला पटेल, मन्ना पटेल, राजेंद्र पटेल उर्फ साधु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।
सोनभद्र से वन्दे भारत न्यूज लाइव टीवी ब्यूरो चीफ दीपक सिंह पटेल की रिपोर्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







