Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sarangarh-Bilaigarh

भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं

29 Sep 2026, 12:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं - सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

सरसींवा में परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, प्राचार्य के कथित जवाब ने बढ़ाई नाराजगी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) गोपी अजय :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सरसींवा में भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत सरसींवा परिक्षेत्र की विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों से छात्र-छात्राएं पहुंचे, लेकिन आयोजन स्थल पर सामने आई अव्यवस्थाओं ने कार्यक्रम की तैयारियों और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। प्रतियोगिता में शामिल चित्रकला के विद्यार्थियों के लिए चार्ट-पेपर, पेंसिल और रंग जैसी आवश्यक सामग्री की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सवाल यह है कि जब विभिन्न स्कूलों से बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, तो आयोजन से पहले बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

प्राचार्य के कथित जवाब से बढ़ा विवाद :- व्यवस्थाओं को लेकर जब विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार जायसवाल से सवाल किया गया तो मौजूद लोगों के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर “मैं क्यों व्यवस्था करूंगा” कहकर जवाब दिया। यदि यह कथन इसी संदर्भ में दिया गया है, तो आयोजन की जिम्मेदारी और निगरानी को लेकर सवाल और गंभीर हो जाते हैं।
आखिर कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या आयोजन से पहले जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था? यदि कार्यक्रम के लिए राशि अथवा सामग्री उपलब्ध कराई गई थी, तो उसका उपयोग कहां किया गया? और बच्चों को हुई असुविधा के लिए जवाबदेही किसकी तय होगी?

प्रशासन से जांच और जवाब की मांग:- बच्चों को केंद्र में रखकर आयोजित अभियान में यदि पानी और प्रतियोगिता की आवश्यक सामग्री जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पातीं, तो आयोजन की तैयारी और निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को पूरे मामले का संज्ञान लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही प्राचार्य के कथित बयान की भी जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आयोजन की जिम्मेदारी किसे दी गई थी और व्यवस्थाओं में कमी आखिर किस स्तर पर हुई। विद्यार्थियों के कार्यक्रम में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गणेश विसर्जन में विवाद के बाद बढ़ा मामला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR; नंदगोपाल ने मांगी निष्पक्ष जांच
Balrampur-Ramanujganj28 Sep

गणेश विसर्जन में विवाद के बाद बढ़ा मामला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR; नंदगोपाल ने मांगी निष्पक्ष जांच

🎤 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज🗞️ रिपोर्टर अरविन्द कुमार रवि बारवाही में गणेश विसर्जन के दौरान विवाद, दोनों…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वविद्यालय के युवक छात्रावास में आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम
Sagar28 Sep

विश्वविद्यालय के युवक छात्रावास में आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास में…

पूरी खबर पढ़ें →
लगातार बारिश से पेन्ड्रा- अमरकंटक मार्ग का सड़क संपर्क टूट गया है
Gaurela-Pendra-Marwahi28 Sep

लगातार बारिश से पेन्ड्रा- अमरकंटक मार्ग का सड़क संपर्क टूट गया है

छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा-मरवाही जिले गत दो दिनों से लगातार बारिश होने से जिले के पेन्ड्रा- अमरकंटक…

पूरी खबर पढ़ें →
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नाव से किया जलमग्न गाँवों का दौरा, बाढ़ राहत शिविर में ग्रामीणों से की मुलाक़ात
Sarangarh-Bilaigarh28 Sep

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नाव से किया जलमग्न गाँवों का दौरा, बाढ़ राहत शिविर में ग्रामीणों से की मुलाक़ात

: बोरिदा से नाव के जरिए ठेंगागुड़ी पहुंचे, तोरा में लिया स्थिति का जायजा - जिला प्रशासन का…

पूरी खबर पढ़ें →
सचिवों के बाद अब रोजगार सहायकों ने भी बढ़ाया कदम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपे खिलौने, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने की पहल की सराहना*
Korea28 Sep

सचिवों के बाद अब रोजगार सहायकों ने भी बढ़ाया कदम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपे खिलौने, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने की पहल की सराहना*

कोरिया/ सोनहत जिले में प्रशासन द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोनहत ग्राम रोजगार सहायकों ने एक…

पूरी खबर पढ़ें →
“सिर की चोट का इलाज कराने गया था, फेफड़े खराब करके लौटाया शव” – अंबिकापुर के महावीर हॉस्पिटल पर लापरवाही से मौत का सनसनीखेज आरोप, बहन बोली – सबूत मिटा रहा अस्पताल
error: Content is protected !!