Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद

29 Sep 2026, 10:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी द्वारा थाना बीना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZK 1620, जो काले रंग की थी, दिनांक 09 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे उसके घर के बाहर लॉक करके खड़ी की गई थी।

फरियादी खाना खाकर सो गया। रात्रि करीब 2:40 बजे उठकर बाहर देखा तो मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली।

फरियादी एवं उसके परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र, बस स्टैंड, चौपड़ा कुआं, नरसिंह मंदिर एवं नई बस्ती आदि स्थानों पर मोटरसाइकिल की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना बीना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर लगातार पतारसी की गई। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी,1. रूप नारायण उर्फ खड़ऊ पिता रामसिंह कुशवाहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीडिया वार्ड, बीना।2.

बब्बू राजा पिता जगभान यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भारोन, थाना जाखलोन, जिला ललितपुर। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZK 1620, अनुमानित कीमत ₹60,000, बरामद की गई।

थाना बीना पुलिस द्वारा आरोपियों के संबंध में अन्य आपराधिक गतिविधियों एवं चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में थाना बीना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास
Sagar29 Sep

700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय सांदीपनि विद्यालय, गढ़ाकोटा ने शिक्षा के क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत
Sagar29 Sep

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
Sagar29 Sep

गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम।
Singrauli29 Sep

सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम।

सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम। सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.)…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
error: Content is protected !!