Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

29 Sep 2026, 10:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि नाबालिग बच्चों के गुम होने संबंधी सूचना को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनौधा के निर्देशन में चौकी शाहपुर, थाना सनौधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को कायमी के महज 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

चौकी शाहपुर, थाना सनौधा पर नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध क्रमांक 281/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संभावित स्थानों पर तलाश, आवश्यक पूछताछ एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस की तत्परता और टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कायमी के लगभग 3 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई में उप निरीक्षक सुश्री मनीषा, चौकी प्रभारी शाहपुर एवं आरक्षक 1429 लकी अहिरवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित दस्तयाबी एवं परिजनों से पुनर्मिलन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास
Sagar29 Sep

700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय सांदीपनि विद्यालय, गढ़ाकोटा ने शिक्षा के क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत
Sagar29 Sep

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

पूरी खबर पढ़ें →
मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
Sagar29 Sep

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम।
Singrauli29 Sep

सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम।

सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम। सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.)…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
error: Content is protected !!