एसटीसीएल सीजन-1: अंतिम ट्रायल कैंप में 450 खिलाड़ी, 120 का होगा चयन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगू / नई दिल्ली/टीम डिजिटल। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) सीजन-1 के लिए नोएडा के सेक्टर-155 स्थित चेतन शर्मा क्रिकेट स्टेडियम में दो दिवसीय अंतिम ट्रायल कैंप शुरू हुआ। देशभर से करीब 15 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 450 खिलाड़ियों को अंतिम ट्रायल के लिए चुना गया है।
अंतिम ट्रायल में दिल्ली, मुंबई, पटना, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अलीगढ़ समेत विभिन्न शहरों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद 120 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों के बीच 17 से 19 अक्टूबर तक अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धी मुकाबले आयोजित होंगे। इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को लीग की आठ टीमों में शामिल किया जाएगा।
एसटीसीएल सीजन-1 के मुकाबले 21 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान के नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम में प्रस्तावित हैं। लीग से जुड़े क्रिकेट विशेषज्ञों और मेंटर्स में चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, मदन लाल, मनिंदर सिंह, सबा करीम, विवेक राजदान और पीयूष चावला सहित कई पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं।
लीग पदाधिकारियों के अनुसार, एसटीसीएल का उद्देश्य देशभर की जमीनी स्तर की क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव उपलब्ध कराना और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेडे की रिपोर्ट* बल्लारपुर के लिए गर्व की…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर। सफलता की कहानी शासन तकनीकी बाधा के निस्तारण के लिए घर पहुँचा सारसोप में दिव्यांग पेंशन…
पूरी खबर पढ़ें →
*राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव में पाली जिले की गाइड विजेता* पाली, 29 सितम्बर। राजस्थान राज्य भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां, अधिकारी-कर्मचारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* पाली, 28…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकोटा। शहर के शीला चौधरी रोड स्थित एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पर उपचार के नाम पर ठगी किए जाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।