आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों से बदहाल पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
बरसात के मौसम में यह रास्ता दलदल और जलभराव में तब्दील हो जाता है। रोजाना बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और किसान जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार शिकायतें और गुहार लगाने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि विकास कार्यों के नाम पर केवल दावे किए जा रहे हैं। लोगों में भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं:
रास्ता जर्जर और कच्चा
बरसात में जलभराव
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
बच्चों, महिलाओं और किसानों को भारी परेशानी
शिकायतों के बावजूद कोई पहल नहीं प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों से सीधा सवाल—आखिर कब तक ग्रामीण कीचड़, जलभराव और जानलेवा हालातों के बीच आने-जाने को मजबूर रहेंगे?
रास्ते पर कीचड़ और जगह-जगह पानी का जमाव—क्या यही है गांव के विकास की जमीनी हकीकत?
ग्रामीणों की परेशानी कब दिखेगी जिम्मेदारों को? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
रास्ते की तस्वीरें खोल रही हैं व्यवस्था की पोल!
अब सवाल सिर्फ रास्ते का नहीं, जिम्मेदारों की जवाबदेही का है—आखिर समाधान कब होगा?
रिपोर्टर शीलू गौतम
वंदे भारत live tv news
एटा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नसीराबाद। चैतन्य सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया…
पूरी खबर पढ़ें →
*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान* *थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना अस्पताल में 3 साल बाद सोनोग्राफी जांच फिर से शुरू, सीएम के निर्देश पर सोनोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनात,…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रतापगढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।