Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udam Singh Nagar

नामकरण संस्कार में जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार की मौत

29 Sep 2026, 07:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नामकरण संस्कार में जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार की मौत - UDAM SINGH NAGAR, उत्तराखंड

नमस्कार आप देख रहे हैं ,
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B S KUSHWAHA JI MO NO 9913546953.

पूरनपुर। असम हाईवे पर सोमवार दोपहर पिपरिया दुलई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्ति फार्म नंबर तीन निवासी 40 वर्षीय तारक अपनी 38 वर्षीय भाभी साधना गाइन, 18 वर्षीय बेटी खुशबू गाइन, 15 वर्षीय बेटे शांतनु गाइन और रिश्तेदार 50 वर्षीय शिफाली के साथ कार से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। तारक की बहन सुचित्रा की शादी गोला में हुई है। सोमवार को उसके बेटे का नामकरण संस्कार था। परिवार के अन्य रिश्तेदार दूसरी कार से आगे चल रहे थे।

!#!टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे!!

पिपरिया दुलई मोड़ से आगे पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। कार चला रहे तारक का शव क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वहीं घायल साधना, शिफाली, खुशबू और शांतनु को एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। #सीएचसी में डॉक्टरों ने साधना और शिफाली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में खुशबू और शांतनु को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय खुशबू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। #15 वर्षीय शांतनु की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर परिवार के अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम मयंक गोस्वामी और सीओ विधिभूषण मौर्या मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। #दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*
Pali29 Sep

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*

*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
Agar-Malwa29 Sep

125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित

आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
Agar-Malwa29 Sep

125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित

आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!