Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

29 Sep 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कैबिनेट बैठकों में लगातार वर्चुअल उपस्थिति को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सोमवार रात भोपाल से अचानक इंदौर लौटने के बाद विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।
​सितंबर की चार में से तीन बैठकों से दूर रहे प्रत्यक्ष रूप से
राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक, विजयवर्गीय का एक दिन और भोपाल रुकने के बजाय इंदौर लौटकर वर्चुअली बैठक में शामिल होना कई कयासों को जन्म दे रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर महीने में राज्य सरकार की चार कैबिनेट बैठकें आयोजित की गईं। इनमें से कैलाश विजयवर्गीय केवल 1 सितंबर की बैठक में ही प्रत्यक्ष (भौतिक) रूप से मौजूद रहे। इसके बाद हुई तीनों बैठकों में उन्होंने केवल ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता दर्ज कराई।
​सियासी हलकों में कयासों का दौर जारी
कैबिनेट बैठकों में वरिष्ठ मंत्री की इस तरह की वर्चुअल मौजूदगी ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जब प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण नीतिगत व प्रशासनिक फैसले ले रही है, साथ ही संगठन स्तर पर भी बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज है।
​प्रहलाद पटेल और 'नर्मदा पुत्र' संत के साथ मुलाकात भी चर्चा में
कैबिनेट बैठक से ठीक एक दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ नजर आए थे। इस दौरान 'नर्मदा पुत्र' के नाम से विख्यात एक संत की मौजूदगी ने प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सियासी पंडित अब विजयवर्गीय के अचानक इंदौर लौटने और लगातार वर्चुअल उपस्थिति के पीछे के वास्तविक कारणों को टटोलने में जुट गए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा, अदिति मिश्रा बनीं सब-इंस्पेक्टर आईटीआई बालाघाट में स्टेनो ट्रेड की टॉपर रहीं अदिति, दो साल शहडोल में गेस्ट फैकल्टी के रूप में दी सेवाएं
पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट
Satna29 Sep

पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट

सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें, महिला-पुरुषों में दिखा उत्साह बिरसिंहपुर/सतना। सतना जिले के बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!