Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Dehat

महटौली में भाजपा जिला प्रभारी शिव महेश दुबे का जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महटौली में भाजपा जिला प्रभारी शिव महेश दुबे का जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला - KANPUR DEHAT, उत्तर प्रदेश

Harshit Shukla (District Reporter)
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी शिव महेश दुबे का कानपुर देहात आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

जनपद की सीमा महटौली पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद जिला कार्यालय माती में आयोजित 'जिला कार्यसमिति परिचय बैठक' का शुभारंभ जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, विधायक पूनम शंखवार और नीरज रानी ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां नेहरू के समय से ही देश विरोधी रही हैं।

इन्हीं गलत नीतियों की वजह से देश का विभाजन हुआ, धारा 370 लगाई गई और देश का तुष्टीकरण करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने धारा 370 को खत्म किया, राम मंदिर का निर्माण कराया और उज्ज्वला योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं से गरीब माताओं-बहनों को सशक्त किया है।

सपा सरकार पर भी साधा निशाना
विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में केवल गुंडाराज था और नौकरियों में सिर्फ एक विशेष जाति को लाभ मिलता था। इसके विपरीत आज मोदी-योगी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, जहां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है।

2027 में प्रचंड जीत का संकल्प
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि जिला प्रभारी के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। हम सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे।

वहीं, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है, जबकि भाजपा देश को जोड़ने का काम कर रही है। नेताओं ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में हर वर्ग सुरक्षित है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन बबलू शुक्ला ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी डॉ.

सतीश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री रीता कठेरिया, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, कमलेश दिवाकर, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना
Azamgarh30 Sep

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना

आजमगढ़। निजामाबाद थाना परिसर में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विधवा महिला ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव
Basti30 Sep

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!
Basti30 Sep

बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!

बस्ती का रहने वाला सत्यम मिश्रा (26) अयोध्या में फर्जी सिपाही बनकर घूम रहा था।पुलिस के मुताबिक, वह…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के सीमेंट फैक्टी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र ला
error: Content is protected !!