Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा…” रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई गूँजी, ठीक शाम 7:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने एक सहज झटके में पिनाक (शिवधनुष

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा..." रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई गूँजी, ठीक शाम 7:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने एक सहज झटके में पिनाक (शिवधनुष - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा…"

रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई गूँजी, ठीक शाम 7:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने एक सहज झटके में पिनाक (शिवधनुष) को तीन खंडों में विभाजित कर दिया। धनुष टूटते ही पूर्वी बुर्ज पर तैनात मशालची के संकेत पर तोपची ने गर्जना के साथ तोप दागी और पूरा जनकपुर प्रांगण श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में 'धनुष यज्ञ' और 'जयमाल' के अलौकिक तथा अप्रतिम प्रसंग को देखने के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा जनकपुर खचाखच भर गया।मशालची और तोपची रहे मुस्तैद, 7:05 बजे रंगभूमि पहुंचे श्रीराम
शाम साढ़े छह बजते ही लीला प्रेमी हर हाल में इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए जनकपुर की ओर कदम बढ़ा चुके थे। सात बजते-बजते चारों दिशाओं में सिर्फ अपार जनसमुदाय नजर आ रहा था। परंपरा के अनुसार, पूर्वी बुर्ज पर मशालची अपनी मशाल थामे मुस्तैद खड़ा था, तो दूसरी तरफ पीएसी परिसर में तोपची तोप के साथ तैयार था।

घड़ी में ठीक 7:05 बजते ही श्रीराम ने धनुष भंग के संकल्प के साथ रंगभूमि प्रांगण में प्रवेश किया। रामायणियों के मानस पाठ के स्वर के बीच जब श्रीराम धनुष के समीप पहुंचे, तो हर लीला प्रेमी की आंखें वहीं थम गईं।7:30 बजे टूटा धनुष, सीता जी ने पहनाई जयमाल
ठीक 7:30 बजे जैसे ही धनुष भंग हुआ, आसमान में सफेद महताबी की चकाचौंध रोशनी बिखर गई। भग्न धनुष को थामे प्रभु श्रीराम की दिव्य आभा देखते ही बन रही थी। धनुष खंडन के बाद जगज्जननी माता सीता ने आगे बढ़कर प्रभु श्रीराम के गले में जयमाल डाली। इसके पश्चात दोनों स्वरूपों ने चारों दिशाओं में घूमकर आनंदित जनसमुदाय को अपना दिव्य दर्शन दिया।

सूर्य देव के रथ की दिशा बदलने की पौराणिक मान्यता
रामनगर की इस ऐतिहासिक रामलीला की जीवंतता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मानस के प्रसंगानुसार, धनुष टूटने की प्रचंड गर्जना सेआकाश मार्ग में विचरण कर रहे भगवान सूर्य के रथ की दिशा बदल जाने का भाव बड़े ही सूक्ष्म और प्रामाणिक तरीके से दर्शाया गया। लीला प्रेमी मानस के इस एक-एक भाव में परमानंद की अनुभूति करते नजर आए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, 33 बसों की गहन चेकिंग*
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, 33 बसों की गहन चेकिंग*

# 🚨🚦 **बड़ी खबर | सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान,…

पूरी खबर पढ़ें →
गौशाला या मौत का केंद्र? गेट पर मरणासन्न और मृत पड़े गौवंश, प्रशासनिक चुप्पी पर सुदामाजी का तीखा हमला।
Basti30 Sep

गौशाला या मौत का केंद्र? गेट पर मरणासन्न और मृत पड़े गौवंश, प्रशासनिक चुप्पी पर सुदामाजी का तीखा हमला।

मृतशाला बनी रमना तौफीक गौशाला: पोल खुलने के 16 घंटे बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, सुदामाजी की दो-टूक—सुधार…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापार मण्डल एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुनी गयीं समस्याएं, साइबर अपराध से बचाव हेतु किया गया जागरूक, सुरक्षा एवं सहयोग का दिया भरोसा— सं
Mirzapur30 Sep

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापार मण्डल एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुनी गयीं समस्याएं, साइबर अपराध से बचाव हेतु किया गया जागरूक, सुरक्षा एवं सहयोग का दिया भरोसा— सं

पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव दिनांकः 29.09.2026 *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापार मण्डल एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ, नवरात्रि महोत्सव के पूर्व जानकी रमण मंदिर में हुआ आयोजन, समिति ने पूरे किए 59 वर्ष
error: Content is protected !!