Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महाराजपुर पुलिस को सात माह से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना महाराजपुर के अपराध क्रमांक 31/26, धारा 103(1), 190, 118(2), 191(3) बीएनएस में आरोपी सुखदेव यादव पिता महेश यादव, निवासी देचूआ, थाना केसली घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि वह पुलिस से बचने के लिए जंगल क्षेत्र में टपरिया बनाकर छिपकर रह रहा है।

सूचना की तस्दीक एवं घेराबंदी करते हुए महाराजपुर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश, वीरेंद्र एवं संजय, आरक्षक धर्मेंद्र, ऋषभ तथा चालक रामेन्द्र की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महाराजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से गंभीर अपराध में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई है। जिले में गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, पूरी रात चला सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान, 287 मामलों में वैधानिक कार्रवाई
Sagar30 Sep

पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, पूरी रात चला सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान, 287 मामलों में वैधानिक कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने,…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Chhindwara30 Sep

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम…

गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल
Satna30 Sep

गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप—फर्जी विवरण और दस्तावेजों के बावजूद जारी हुआ प्रमाणपत्र, जांच की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!