Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ, नवरात्रि महोत्सव के पूर्व जानकी रमण मंदिर में हुआ आयोजन, समिति ने पूरे किए 59 वर्ष

30 Sep 2026, 01:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ, नवरात्रि महोत्सव के पूर्व जानकी रमण मंदिर में हुआ आयोजन, समिति ने पूरे किए 59 वर्ष - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जानकी रमण मंदिर, तीन मड़िया में श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति द्वारा नवरात्रि महोत्सव के पूर्व भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना के शुभारंभ एवं प्रथम कूपन विमोचन समारोह का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित केशव गिरी महाराज, पंडित ब्रजेश महाराज, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण जी एवं भगवान श्री गणेश जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ एवं प्रथम कूपन का विमोचन किया गया।

श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति द्वारा लगातार 59 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लंबे समय से निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करते आना समिति की सेवा, समर्पण और धार्मिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति द्वारा लगातार 59 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इतने लंबे समय तक धार्मिक आयोजन की परंपरा को निरंतर बनाए रखना समिति के सदस्यों की श्रद्धा, सेवा और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म और हमारी सनातन संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

हमारी संस्कृति में सेवा, संस्कार, सद्भाव और सभी के कल्याण की भावना निहित है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी गौरवशाली परंपराओं को समझें और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करें ,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।

ऐसे आयोजनों से समाज में श्रद्धा, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती हैं पंडित केशव गिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जाति और धर्म के भेद से ऊपर उठकर धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। सनातन धर्म हमें मानवता, प्रेम, सेवा और परस्पर भाईचारे का संदेश देता है।

धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है। पंडित ब्रजेश महाराज ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है।

ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना जागृत होती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने समिति द्वारा 59 वर्षों से निरंतर किए जा रहे आयोजन की सराहना करते हुए सभी को नवरात्रि महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा। उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पंडित रामचरण शास्त्री,अनिल तिवारी,अनूप उर्मिल,भोला सोनी,पप्पू रावत,विशाल खटीक,नीरज यादव,आदेश दीक्षित,मनीष चौबे,बंटी राठौर, बेनी प्रसाद बेन,राजेश कारीकांत पदाधिकारी, सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Chhindwara30 Sep

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Chhindwara30 Sep

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल
Satna30 Sep

गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप—फर्जी विवरण और दस्तावेजों के बावजूद जारी हुआ प्रमाणपत्र, जांच की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा विधायक ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sagar30 Sep

भाजपा विधायक ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा
Sagar30 Sep

सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा…” रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई गूँजी, ठीक शाम 7:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने एक सहज झटके में पिनाक (शिवधनुष
error: Content is protected !!