Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Dehat

नगर पंचायत रसूलाबाद में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर *अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह* से सवाल-जवाब किए गए।

30 Sep 2026, 03:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर पंचायत रसूलाबाद में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर *अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह* से सवाल-जवाब किए गए। - KANPUR DEHAT, उत्तर प्रदेश

रसूलाबाद: अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह ने दी जानकारी, जल्द चालू होगा MRF सेंटर, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

*रसूलाबाद (कानपुर देहात)।* नगर पंचायत रसूलाबाद में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर *अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह* से सवाल-जवाब किए गए।

पत्रकारों द्वारा *गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने को लेकर जनता में कम जानकारी* तथा *लाखों की लागत से बना MRF (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर अभी तक चालू न होने* को लेकर सवाल पूछे गए।

इस पर अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए बताया कि नगर पंचायत का प्रयास है कि रसूलाबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने माना कि जनता में गीले और सूखे कचरे को अलग करने को लेकर अभी जागरूकता कम है, जिसके लिए जल्द ही वार्ड-वार्ड में *जागरूकता अभियान चलाया जाएगा* और सफाई कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

MRF सेंटर को लेकर उन्होंने बताया कि सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और तकनीकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। *बहुत जल्द ही MRF सेंटर को चालू कर दिया जाएगा,* जिससे कचरे का सही निस्तारण और रीसाइक्लिंग हो सकेगी।

उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को दें, ताकि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

गढ़वा। सेवानिवृत्त हुए पुलिस निरीक्षक श्री गुलाब सिंह के सम्मान में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!