गवरी माता का अपमान और जातिसूचक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गवरी माता का अपमान और जातिसूचक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल
उदयपुर, 30 सितम्बर। मेवाड़ की प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा गवरी और आदिवासी समाज के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में गोगुंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया था।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 28 सितम्बर 2026 को चेनाराम गमेती, निवासी भाट, गोगुंदा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह पारंपरिक गवरी दल का सदस्य है। 23 सितम्बर को चाटियाखेड़ी से गवरी खेलकर लौटते समय गोगुंदा बाईपास पर काले रंग की थार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने गवरी के पारंपरिक महिला श्रृंगार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों का उपहास उड़ाया। जब गवरी कलाकारों ने इसे आदिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा बताया तो आरोपी ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गवरी माता एवं आदिवासी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया।
जांच के दौरान साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पिन्कु पुत्र राजकुमार (25 वर्ष) निवासी मुहाना
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मथुरा :- रिफाइनरी / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर पुलिस ने रात पूरे जिले में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा रावतभाटा। बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।