Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gariyaband

सात दिवसीय भागवत कथा के बाद पितृ मोक्ष के लिए बोधगया पहुंचे

30 Sep 2026, 07:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सात दिवसीय भागवत कथा के बाद पितृ मोक्ष के लिए बोधगया पहुंचे - गरियाबंद, छत्तीसगढ़

देवभोग। देवभोग के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा ग्राम केसिंगा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

भागवत कथा के समापन के पश्चात परिवार के सदस्य पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर बोधगया पहुंचे। लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्य, जो नरला , मुनीगुड़ा एवं तितलागढ़ में निवासरत हैं, इस धार्मिक आयोजन के लिए एकत्रित हुए।

सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भागवत महापुराण का श्रवण किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की। भागवत कथा के समापन के बाद परिवारजनों ने बोधगया पहुंचकर विधि-विधान से पिंडदान, तर्पण एवं धार्मिक अनुष्ठान किए।

इस अवसर पर पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना की गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार पितरों के निमित्त गया-बोधगया में किए जाने वाले कर्मकांड का विशेष महत्व है।

इस धार्मिक यात्रा एवं आयोजन में परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ, नवरात्रि महोत्सव के पूर्व जानकी रमण मंदिर में हुआ आयोजन, समिति ने पूरे किए 59 वर्ष
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जिला बिलासपुर द्वारा बिल्हा में शिविर का आयोजन किया गया
Bilaspur30 Sep

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जिला बिलासपुर द्वारा बिल्हा में शिविर का आयोजन किया गया

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला बिलासपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कैम्प का…

पूरी खबर पढ़ें →
तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा…” रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई गूँजी, ठीक शाम 7:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने एक सहज झटके में पिनाक (शिवधनुष
श्री वीरभद्र मंदिर में दो संतों का महामंडलेश्वर पद पर भव्य पट्टाभिषेक
Haridwar30 Sep

श्री वीरभद्र मंदिर में दो संतों का महामंडलेश्वर पद पर भव्य पट्टाभिषेक

श्री वीरभद्र मंदिर में दो संतों का महामंडलेश्वर पद पर भव्य पट्टाभिषेक संत समाज ने दी शुभकामनाएं, सनातन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!