झुके खंभे से मंडराया बड़ा खतरा: लिखित शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, ठेकेदार और जेई ने झाड़ा पल्ला*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़*
*बिरसिंहपुर, सतना:*
बिरसिंहपुर के *वार्ड नंबर 9, डफालियन मोहल्ला में बिजली विभाग* की तानाशाही और घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। मोहल्ले में एक बिजली का खंभा पूरी तरह जर्जर होकर झुक चुका है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों द्वारा लिखित आवेदन देने और नया खंभा लाकर रख दिए जाने के बावजूद, पिछले *2 महीनों* से विभाग इस जर्जर खंभे को बदलने में नाकाम रहा है।
*अधिकारियों और ठेकेदारों की जुगलबंदी, जनता परेशान:*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर जूनियर इंजीनियर (JE) साहब ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि खंभा लगाने का काम ठेकेदार का है। वहीं, ठेकेदार *नीरज शर्मा* लगातार टालमटोल कर रहे हैं। ठेकेदार और जेई दोनों ने अब उपभोक्ताओं के फोन उठाना भी बंद कर दिया है। 'आज-कल, आज-कल' के बहाने बनाकर वार्ड वासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
*दुर्घटना का खुला निमंत्रण, विभाग बेअसर:*
डफालियन मोहल्ले के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। हाल ही में सरकारी अस्पताल परिसर में भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट फैलने से *दो बेजुबान जानवरों की मौत* हो चुकी है। इस घटना के बाद भी बिजली विभाग अपनी कुंभकर्णी नींद से जागने को तैयार नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर डफालियन मोहल्ले में इस झुके हुए खंभे के कारण कोई जनहानि या हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और ठेकेदार नीरज शर्मा की होगी।
रिपोर्ट
प्रवीण कुमार प्रजापति
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ बिरसिंहपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से नियमित संचालन में, डूंगरपुर-जावर को भी मिलेगा लाभ मेवाड़ और दक्षिण…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
न्याय मार्ग पर 'वन-वे' का फरमान और पार्किंग का अकाल: न्याय की आस में पिसते फरियादी! बस्ती में…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय धौलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवास त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।