#हलैना: बाई गांव में बाजरे की कड़बी में लगी आग, तीन बीघा फसल जलकर राख
हलेना। कस्बे के गांव बाई में गुरुवार को बाजरे की कड़बी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हलेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग से करीब तीन बीघा क्षेत्र में रखी बाजरे की कड़बी जलने की सूचना है।
दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
Bharatpur Police District Collector & Magistrate – Bharatpur