EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय EMRS Sports Meet के लिए किया क्वालीफाई रहटगाँव, जिला हरदा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगाँव के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।
दिनांक 23 सितम्बर 2026 को EMRS केलसा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दीनेश एवं विजय (U-14) तथा मनीष, प्रियल एवं रविशंकर (U-19) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय EMRS Sports Meet के लिए क्वालीफाई किया ।
इसी क्रम में दिनांक 28 सितम्बर 2026 को कन्या क्रीड़ा परिसर, बैतूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में सुंदर एवं हरीश(U-19) तथा टेबल टेनिस में चंदर उइके, रोशनी, वर्षा (U-14) जोगीदास,खुशबू एवं सलोनी (U-19) ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय EMRS Meet के लिए क्वालीफाई किया है ।
राज्य स्तरीय EMRS Sports Meet का आयोजन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होगा, जिसमें विद्यालय के चयनित विद्यार्थी विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग करेंगे तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अविनाश रानी, PET शिक्षक श्री यादवेन्द्र सिंह यादव व श्रीमती मनीषा सिंह तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से…
पूरी खबर पढ़ें →
नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए सोनू कोल हत्याकांड…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल | विशेष समाचार संवाददाता मध्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।