Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Nagar

हंसपुरम योजना-2 की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

कानपुर नगर, हंसपुरम योजना संख्या-2 की परिषद की जमीन को कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित तरीके से बेचने के मामले में कानपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में राजा सिंह, अब्दुल लतीफ, मो. नफीस, यूनुस समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

FIR के अनुसार, ग्राम भदौर मछरिया स्थित आवास एवं विकास परिषद की आराजी संख्या 901, 916, घनी आबादी एवं 973 तथा 1002/7 धारा 32 की भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में आरोप है कि राजा सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी 160 मछरिया गांव, अब्दुल लतीफ पुत्र अब्दुल हक, मो. नफीस पुत्र रईस अहमद और यूनुस पुत्र मो. यासीन निवासी 205 मछरिया गांव समेत अन्य अज्ञात लोगों द्वारा जमीन की बिक्री की गई।

मामले में शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया कि 15 जुलाई 2026 को थाना नौबस्ता में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसकी प्रतिलिपि डीसीपी दक्षिण को भी भेजी गई। इसके बाद 19 अगस्त को अनुस्मारक पत्र भी भेजा गया, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया।

इसके बाद 30 सितंबर 2026 को निर्माण खंड कानपुर-02 के अधिशासी अभियंता मिश्रीलाल की ओर से FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

अब जांच में खुलेगा जमीन के कथित खेल का राज!

मामला आवास एवं विकास परिषद की भूमि से जुड़ा होने के चलते पुलिस की जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि जमीन की बिक्री किस तरीके से की गई, दस्तावेज कैसे तैयार हुए और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन
Nagaur01 Oct

रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू पहुँचे रियाँबड़ी। शहरवासियो व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने साफा माला पहनाकर किया स्वागत।रियाँबड़ी नगरपालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़
Ratlam01 Oct

रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़

शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरवन थाना क्षेत्र में 2,948…

पूरी खबर पढ़ें →
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया द्वारा दिनांक 13अक्टूबर 2026को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा l
Gaya01 Oct

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया द्वारा दिनांक 13अक्टूबर 2026को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा l

📢 नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला – गया बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया…

पूरी खबर पढ़ें →
शान्ति व्यवस्था भंग करने वाला 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
Bahraich01 Oct

शान्ति व्यवस्था भंग करने वाला 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

सराहनीय कार्य थाना बौण्डी, जनपद बहराइच दिनांकः- 01.10.2026 शान्ति व्यवस्था भंग करने वाला 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!