रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़

शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़
सरवन थाना क्षेत्र में 2,948 हरे गांजे के पौधे जब्त — कुल वजन 724 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹70 लाख
कपास एवं मक्का की फसल के बीच पहाड़ी किनारे शासकीय भूमि पर की जा रही थी अवैध खेती — जिम्मेदारों की पहचान कर होगी वैधानिक कार्रवाई
रतलाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे की खेती के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम उण्डेर में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 2,948 हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब ₹70 लाख है जब्त किए गए हैं मामले में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस को ग्राम उण्डेर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एवं SDOP सैलाना श्री लेखराज मीणा (IPS) के नेतृत्व में थाना सरवन, थाना सैलाना एवं थाना बाजना की पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों द्वारा ग्राम उण्डेर में पहाड़ी किनारे स्थित खेतों एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग करते हुए दबिश दी गई। सर्चिंग के दौरान शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे उगाए हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2,948 गांजे के हरे पौधे उखड़वाकर जब्त किए गए। जब्त पौधों का कुल वजन 724 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग ₹ 7 लाख आंकी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजे की खेती शासकीय भूमि पर की जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले व्यक्तियों एवं गांजे की खेती से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है
जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका निर्धारित करते हुए नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा इस अवैध खेती के पीछे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
नशे की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के साथ साथ अवैध रूप से की जा रही नशे की खेती के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला उत्पादन परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना स्टाफ एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम पुलिस का स्पष्ट संदेश नशे की खेती, तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के स्रोत तक पहुंचकर उसके विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







