Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से उपभोक्ता परेशान, आंदोलन की चेतावनी*

01 Oct 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से उपभोक्ता परेशान, आंदोलन की चेतावनी* - सतना, मध्य प्रदेश

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और गांवों में नियमित सप्लाई की मांग*

*बिरसिंहपुर, सतना*। बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने से गैस की किल्लत बनी हुई है और सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग काउंटर के बाहर भीड़ के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। वहीं, आसपास हाईटेंशन लाइन और क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे को लेकर भी सुरक्षा संबंधी चिंता जताई गई है। एजेंसी का गोदाम आबादी वाले क्षेत्र में होने को लेकर भी स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।

*होटलों और ठेलों में घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल का आरोप*

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिरसिंहपुर क्षेत्र के कई होटल और ठेला संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उपभोक्ताओं ने खाद्य विभाग से जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग तो नहीं हो रहा।

*डिलीवरी चार्ज लेने के बावजूद गांवों में सप्लाई पर सवाल*

किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि उनसे डिलीवरी चार्ज लिया जाता है, लेकिन कई गांवों में नियमित रूप से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। खराब मौसम और भारी बारिश के दौरान भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

*भारतीय किसान यूनियन करेगी धरना-प्रदर्शन*

मामले को लेकर भारतीय *किसान यूनियन अराजनैतिक, तहसील इकाई* बिरसिंहपुर ने धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। संगठन के अनुसार गैस एजेंसी के सामने तथा बिरसिंहपुर तहसीलदार के समक्ष प्रदर्शन कर उपभोक्ताओं की समस्याएं प्रशासन के सामने रखी जाएंगी।

प्रमुख मांगों में गैस की पर्याप्त उपलब्धता, *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस वाहन, टोकन व्यवस्था, गांवों में नियमित सप्लाई और घरेलू सिलेंडरों के कथित व्यावसायिक उपयोग की जांच* शामिल हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित खाद्य विभाग से पूरे मामले की जांच कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आम लोगों को गैस सिलेंडर के लिए घंटों कतार में खड़ा न होना पड़े।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से प्रकाशित
रिपोर्टर — प्रवीण कुमार प्रजापति

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच
Katni01 Oct

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।
Nuh01 Oct

अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!