‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 36 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि छोटे मल्लाह एवं मोंटू ठाकुर ने सहभागिता की तथा उपस्थित हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ और उनके अनुभवों के संबंध में चर्चा की।
महिला नेतृत्व और भागीदारी पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। महिलाओं को स्थानीय नेतृत्व में उनकी भूमिका तथा शासन द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं और बेटियों के महत्व तथा नेतृत्व में उनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।
सेक्टर सुपरवाइजर ने किया संचालन
सेक्टर सुपरवाइजर नीता सुयल ने कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने आंगन मिलन सेवा के उद्देश्य तथा विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार अभियान के आगामी चरण में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा कराए जाएंगे। साथ ही लाभार्थियों के अनुभवों के वीडियो तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे, ताकि योजनाओं के प्रभाव और हितग्राहियों के अनुभव सामने आ सकें।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजू यादव, अनीता ठाकुर, साधना चौहान एवं दीपिका नाहर सहित आंगनवाड़ी सहायिकाएं, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअमरावती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम शुरू ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा पहला कदम, अंडरब्रिज…
पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी, लखीमपुर खीरी। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को…
पूरी खबर पढ़ें →
✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* बस्ती एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने किया चेकिंग। मिशन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह ने टीम के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।