सिंगरौली: संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश।
शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति
सिंगरौली: 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय, हिर्रवाह में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को सहज, रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मनोरंजक एवं सरल शैली में प्रस्तुत किए गए जागरूकता संदेशों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित किया तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअमरावती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम शुरू ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा पहला कदम, अंडरब्रिज…
पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी, लखीमपुर खीरी। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को…
पूरी खबर पढ़ें →
✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* बस्ती एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने किया चेकिंग। मिशन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह ने टीम के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।