Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dholpur

रिश्ते की बात करने के बहाने घर में घुसे, हथियारों के बल पर डकैती डालने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

02 Oct 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिश्ते की बात करने के बहाने घर में घुसे, हथियारों के बल पर डकैती डालने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार - DHOLPUR, राजस्थान

🚨 बड़ी खबर | धौलपुर
रिश्ते की बात करने के बहाने घर में घुसे, हथियारों के बल पर डकैती डालने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
निहालगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रिश्ते की बात करने के बहाने घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने वांछित मास्टरमाइंड तेजभान उर्फ हप्पू को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
28 जुलाई 2026 को एक महिला और पुरुष ने अलीगढ़ से बेटे का रिश्ता करने आने की बात कहकर घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद उनके अन्य साथी भी घर में पहुंच गए। आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों को हथियार दिखाकर उनके हाथ-पैर टेप से बांध दिए।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर करीब 1.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

चार आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में बन्टी, तेजसिंह, गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम सिंह और रंजीता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

अब 30 सितंबर 2026 को पुलिस ने वांछित मास्टरमाइंड तेजभान उर्फ हप्पू पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी मढ़नई, हाल विनोवा नगर सादाबाद, जिला हाथरस को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की कार्रवाई
कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में, एएसपी वैभव शर्मा एवं सीओ शहर प्रदीप कुमार के सुपरविजन तथा निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में हरभान सिंह, कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल धर्मेंद्र शामिल रहे।

धौलपुर | क्राइम अपडेट
District Reporter – Shubhank Sharma

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव, मची सनसनी ।
Bahraich02 Oct

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव, मची सनसनी ।

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव,…

पूरी खबर पढ़ें →
छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात:दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत, घटनास्थल को किया गया सील, जांच में जुटे आला अधिकारी
Sagar02 Oct

छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात:दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत, घटनास्थल को किया गया सील, जांच में जुटे आला अधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh02 Oct

पंचर के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष और लाठियां से हमला कर युवक का पैर तोड़ा केस दर्ज।

पंचर के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, फरसा और लाठियों से हमला कर युवक का पैर तोड़ा, दो…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!