Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

पंचर के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष और लाठियां से हमला कर युवक का पैर तोड़ा केस दर्ज।

02 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पंचर के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, फरसा और लाठियों से हमला कर युवक का पैर तोड़ा, दो महिलाओं को भी पीटा, केस दर्ज।

तावडू। पंचर लगाने के पैसे मांगने को लेकर गांव कांगरका में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दुकानदार युवक और उसे बचाने आई दो महिलाओं पर फरसा और लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रुद्दार पुत्र नूर अहमद निवासी कांगरका ने बताया कि उसके भतीजे वसीम पुत्र साहिर ने गांव में पंचर की दुकान खोली हुई है। 18 सितंबर को शाम करीब 6 बजे आरोपी साबिर पुत्र जमील बाइक में पंचर लगवाने आया। पंचर लगाने के बाद पैसे मांगे तो आरोपी ने कहा कि गांव के दादा हैं, पैसे नहीं देते। इस बात पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और घर चला गया।
कुछ देर बाद आरोपी साबिर अपने परिवार के सदस्यों जमील पुत्र मौजू, तैयब उर्फ बुन्नी पुत्र जमील, अरसी पुत्र फजरू, हाकम अली पुत्र याकूब, जाकिर पुत्र हाकम अली, खैरुनी पत्नी साबिर, नाजिया पुत्री जमील और 8-10 अन्य लोगों के साथ वापस आया और एक राय होकर वसीम को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वसीम की पत्नी सीनोज और रुकसीना पत्नी साहिर बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।
आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों सहित दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस गाड़ी मोके पर पहुंची। हमले में घायलों को सीएचसी तावडू ले जाया गया, जहां से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार 19 सितंबर को सूचना पर पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली तो बाद जांच की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव, मची सनसनी ।
Bahraich02 Oct

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव, मची सनसनी ।

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव,…

पूरी खबर पढ़ें →
छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात:दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत, घटनास्थल को किया गया सील, जांच में जुटे आला अधिकारी
Sagar02 Oct

छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात:दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत, घटनास्थल को किया गया सील, जांच में जुटे आला अधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!