गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य अहिंसा की सीख ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य-अहिंसा की सीख: ब्लॉक प्रमुख
नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय सहित ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से हमें देशभक्ति, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और समाजसेवा की सीख मिलती है गांधी जी ने अपने विचारों और कार्यों से देशवासियों को एकता एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वच्छता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, नशामुक्ति, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, विज्ञान शिक्षिका की मौत पांच छात्रों समेत करीब 35…
पूरी खबर पढ़ें →
फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार की GJU के हॉस्टल मे छात्रों को मैस मे बासी चावला परोसे जाने पर हुआ बवाल। छात्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा की नयी अनाज मंडी मे एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर के नेरत्व मे गाँधी…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार! वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ में आपका स्वागत है। चौना/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।